चैनपुर: बाहर मजदूरी करने जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में घायल

PALAMU : बाहर मजदूरी करने जा रहे चैनपुर का एक युवक बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो केल्हार गांव निवासी अंतू भुइयां के पुत्र दिनेश कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में घायल दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात वह एक व्यक्ति के साथ अपने गांव से बाइक पर सवार होकर डालटनगंज रेलवे स्टेशन जा रहा था।इस बीच रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसमें बाइक चालक और दिनेश कुमार घायल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक घटनास्थल से फरार हो गया और दिनेश को रास्ते में ही छोड़ दिया।

किसी तरह दिनेश अस्पताल पहुंचा जहां उसका इलाज चल रहा है।इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।दिनेश ने बताया कि वह मजदूरी करने बाहर जा रहा था ताकि परिवार का भरण पोषण हो सके।परंतु रास्ते में ही वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।जिसके कारण मजदूरी करने बाहर नहीं जा सका। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर रविवार की सुबह परिजन अस्पताल पहुंचकर घायल दिनेश कुमार का इलाज अपने देखरेख में करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!