हुसैनाबाद  : 5 दिन से विवाहिता लापता, परिजन परेशान

मुंबई में मजदूरी कर रहे पति को मिली सूचना, ससुर ने हुसैनाबाद थाने में दिया आवेदन

Palamu :!हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीमदद गांव से एक विवाहिता के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। 26 अक्टूबर की दोपहर घर से निकली विवाहिता सीमा देवी का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। उनकी तलाश में परिजन परेशान हैं। वहीं, मुंबई में मजदूरी कर रहे पति भोला पासवान को पत्नी के लापता होने की सूचना मिलने के बाद परिवार ने पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।


जानकारी के अनुसार, अलीमदद गांव निवासी भोला पासवान की पत्नी सीमा देवी(34वर्ष ) गत 26 अक्टूबर की दोपहर किसी काम से घर से निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला।


सीमा देवी के लापता होने की सूचना मुंबई में मजदूरी कर रहे उनके पति भोला पासवान को दी गई। इसके बाद उनके पिता विश्वनाथ पासवान ने हुसैनाबाद थाना पहुंचकर आवेदन दिया और बहू की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।


इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। विवाहिता की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, परिवार के लोग भी अपने स्तर से उनकी खोजबीन में जुटे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!