Palamu : ट्रैफिक प्रभारी की तत्परता से जेटेट परीक्षा के दौरान मेदिनीनगर शहर रहा जाम से मुक्त, छात्र सही समय पर पहुंचे परीक्षा केंद्र
PALAMU : जेटेट परीक्षा को लेकर पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस रविवार की सुबह से ही शाहपुर कोयल पुल सहित अन्य चौक चौराहों पर मुख्य रूप से तैनात थे।

जेटेट परीक्षा के दौरान शहर में छात्रों को जाम की समस्या से जूझना पड़े इसके लिए उन्होंने अपने सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को हर चौक चौराहे पर सुबह से ही ड्यूटी पर तैनात कर दिया था।सभी जगह ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहने के कारण शहर में जेटेट परीक्षा देने वाले छात्रों को शहर में जाम का सामना नहीं करना उड़ा।
ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस के इस सराहनीय पहल से सभी छात्र अपने परीक्षा केंद्र पर सही समय पर पहुंचे और परीक्षा दिया।मालूम हो की जेटेट परीक्षा के लिए हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं पलामू पहुंचे थे। जिनके वजह से शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती थी।परंतु ट्रैफिक प्रभारी की तत्परता और सूझबूझ से छात्रों को शहर में किसी भी सड़क पर जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ा।




