गम्हरिया थाना परिसर की घटना के विरोध में भाजपा ने लातेहार में किया पुतला दहन

Latehar : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक पीड़िता के साथ हुई कथित अमानवीय घटना एवं राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लातेहार समाहरणालय गेट के समीप पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी एवं पिंटू रजक ने संयुक्त रूप से किया, जबकि कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बंशी यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश पाठक, जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, रामदेव सिंह, लोजपा नेता मुरली प्रसाद, राकेश दुबे, रेणु देवी, मुकेश कुमार पांडेय, आशा देवी, राजीव रंजन पांडेय, रघुवीर यादव नागमणि कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!