
पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को गृह मंत्री दक्षता पदक मिलना गर्व की बात : रवि डे
Latehar : झाविस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जमीनी स्तर पर साहसिक कार्यों को अंजाम देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाना पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों के समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। आईजी अनूप बिरथरे समेत सभी पुलिस कर्मियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ करते हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों ने ही जनता के विश्वास को और मज़बूत किया है।
रवि कुमार डे ने विशेष रूप से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चंदवा के तत्कालीन थाना प्रभारी मनोरंजन सिंह को भी गृह मंत्री दक्षता पदक मिलने जा रहा है। यह लातेहार जिले के लिए गर्व की बात है।उन्होंने चंदवा में ऐसे कर्तव्यनिष्ठ थाना प्रभारी की पदस्थापना करने के लिए लातेहार के पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।सम्मानित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




