हुसैनाबाद : मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मेधावी बच्चे और शिक्षक होंगे सम्मानित
Palamu : यूनाइटेड मिल्ली फोरम के तत्वावधान में सोमवार को जनाब मसरूर अहमद की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हुसैनाबाद परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 11 नवंबर को देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयंती समारोह के अवसर पर पूर्व में आयोजित साइंस ओलंपियाड में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
मौके पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी,वार्ड पार्षद अनवर आलम, मो. जुबैर अंसारी, शकील अहमद, नजीर अहमद, शमशेर आलम, इम्तियाज आलम, सिब्तैन मिर्जा, अफजल आलम, डॉ. एजाज आलम, महफूज आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




