
लातेहार में समाजसेवी पंडित विद्यार्थी तिवारी की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:बाजकुम स्थित लातेहार जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी के आवास पर स्वर्गीय पंडित विद्यार्थी तिवारी की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।इस अवसर पर स्वर्गीय पंडित विद्यार्थी तिवारी के चित्र पर उनके ज्येष्ठ पुत्र पंकज तिवारी ने माल्यार्पण किया।इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय तिवारी को एक कुशल समाजसेवी एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व का धनी बताया और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।मौके पर समाजसेवी ललित पांडे, व्यवसायी मदन प्रसाद, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन, लातेहार जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, कांग्रेस नेता अमित उरांव, युगेश्वर सिंह खरवार, उत्कर्ष राज, शमशेर अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।





