पलामू में छठ घाट पर अवैध रूप से लगाए गए प्राइवेट टेंट को प्रशासन ने उखाड़ फेंका

Palamu : लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा के अवसर पर मेदिनीनगर के अमानत नदी छठ घाट का अतिक्रमण करके पैसे से टेंट की बुकिंग की सूचना पर मंगलवार को प्रशासनिक कार्रवाई हुई। घाट पर अवैध रूप से लगाए गए सभी निजी टेंटों को उखाड़ कर हटा दिया गया। चेतावनी दी गयी कि दोषियों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अमानत नदी तट पर कुछ लोगों ने छठ घाट के पास अवैध रूप से टेंट लगाए जा रहे थे और श्रद्धालुओं से प्रति टेंट करीब 5000 रुपये तक की वसूल कर बुकिंग की सूचना मिल रही थी।

स्थानीय लोगों की शिकायत और उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के निर्देश पर सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा, नगर निगम और शहर और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घाट पर अवैध रूप से लगाए गए सभी प्राइवेट टेंटों को उखाड़ कर हटा दिया।

स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ पूजा जैसे लोकआस्था का महापर्व पर कोई भी व्यक्ति किसी भी रूप में घाटों पर अवैध कब्जा या टेंटबाजी नहीं कर सकता। यह सार्वजनिक स्थल है किसी की निजी संपत्ति नहीं है।

अवैध टेंट हटाने के साथ-साथ प्रशासन ने नदी तट पर व्यापक साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रहा है।

ताकि आने वाले छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!