
अविनाश वर्मा के नेतृत्व में पलामू के डीआईजी से मिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड का प्रतिनिधिमंडल
Palamu : शनिवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के संस्थापक अध्यक्ष अविनाश कुमार वर्मा के नेतृत्व में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पलामू प्रमंडल में नव पदस्थापित डीआईजी किशोर कौशल से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष के साथ पलामू में पदस्थापित होने के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विदित हो कि नव पदस्थापित डीआईजी किशोर कौशल गत सप्ताह पलामू में अपना योगदान देते हुए प्रमंडल की विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। आज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल उन्हें बुके और शाल देकर स्वागत किया जहां उन्होंने पलामू जिले में निजी विद्यालयों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए विद्यालय के संदर्भ में जानकारियां प्राप्त की और अपने स्तर से हर संभव सहयोग करने का वादा किया।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे अविनाश वर्मा ने हाल के दिनों में हो रहे घटनाओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में अविनाश वर्मा के साथ एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव सचिव सतीश अग्रवाल एवं सह सचिव सह स्थापना दिवस समारोह के संयोजक अमित आनंद मुख्य रूप से उपस्थित थे। जहां सभी ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी दिनों में एसोसिएशन के होने वाले कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का अनुरोध किया।





