पलामू के रेहला में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर
Palamu : पलामू जिले के रेहला बी मोड़ स्थित बंधन बैंक के समीप रविवार की दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतक की पहचान पांडु थाना क्षेत्र के कुजरु गांव निवासी महंगु राम के 50 वर्षीय पुत्र प्रेम राम के रूप में हुई है। वहीं उनकी 45 वर्षीय पत्नी सरस्वतीया देवी गंभीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेम राम अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर से रेहला विश्रामपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेहला बी मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान प्रेम राम मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी ने पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवानों ने शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है।




