
कलश यात्रा के साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर का 10 वांवार्षिक उत्सव प्रारम्भ
लातेहार:शहर के रेलवे स्टेशन रोड में राजहार मोड़ के पास अवस्थित शिव परिवार सह पंचमुखी हनुमान मंदिर के 10 वें वार्षिक उत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम 24 फरवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ।इससे पहले पुजारी त्रिभुवन पांडेय व राजेश पाठक के सानिध्य में पूजा अर्चना की।मौके पर मुख्य यजमान के रूप में पंकज कुमार सप्तनीक मौजूद थे।कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हो कर बाईपास चौक पहुंची।इसके बाद थाना चौक और मुख्य पथ हो कर काली मंदिर मोड़ पहुंची।इसके बाद मानस पथ हो कर औरंगा नदी तट पहुंची।यहां वैदिक मंत्रोचारण के बीच कलशों में जल भरा गया।इसके बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची।मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद ( चामू साव) ने बताया कि कलशों की स्थापना कर वेदी पूजन शुरू किया गया।उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को वेदी पूजन व पाठ किया जायेगा।जबकि 26 फरवरी को नौ कन्या पूजन के बाद भंडारा और महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा।उन्होने इन सभी कार्यक्रमों मे भाग लेने की अपील नगर वासियों से की है।मौके पर महेंद्र प्रसाद शौंडिक, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, सुनील प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, रामदेव प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, गजेंद्र प्रसाद, भोला प्रसाद, इंद्रदेव प्रसाद, संतोष पासवान, ओमप्रकाश प्रसाद, रंजीत कुमार, राहुल कुमार (आरपीडी) पवन प्रसाद और चिंटू आदि मौजूद थे।





