ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
Gadhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचम्पा गांव निवासी धर्मेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अंकित कुमार गुरुवार को रांची-चोपन ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार अंकित कुमार गढ़वा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था।इसी दौरान रास्ते में पंजरी गांव के समीप अचानक ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां गुरुवार की शाम तक उनका इलाज जारी था। बताया गया कि ट्रेन से गिरने के कारण अंकित के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।



