अफवाहों के बीच डाल्टनगंज में पेट्रोल लेने के लिए एसो पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़

Palamu : अफवाह के कारण डाल्टनगंज शहर के सभी पेट्रोल पंप शनिवार की शाम को बंद हो गए। केवल स्टेशन रोड स्थित एसो पेट्रोल पंप खुला है। जिसमें सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। यहां पर ड्यूटी में तैनात शहर थाना के एसआई बाल कृष्णा मुख्य रूप से मौजूद हैं, जो सभी लोगों को बारी -बारी से पेट्रोल और डीजल दिलवा रहे हैं। बता दें कि दोपहर में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और बमबारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव की खबरों के बीच ईंधन संकट की अफवाह फैलने से मेदिनीनगर शहर में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। खाड़ी देशों से भारत में आने वाली पेट्रोल-डीजल व गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को लेकर लोग अपने-अपने वाहनों में ज्यादा से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं।बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया और विभिन्न चर्चाओं के माध्यम से यह अफवाह फैल गई है कि एक-दो दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है तथा पेट्रोल पंपों पर ईंधन की किल्लत हो सकती है। इसी आशंका के चलते लोग जल्दबाजी में पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर अपने वाहनों में ईंधन फुल करवाते देखे गए।

पलामू जिले के भी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गई। कई लोग वाहनों के अलावा गैलन व अन्य डिब्बों में भी पेट्रोल भरकर ले जाते दिखाई दिए।हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि फिलहाल ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है।उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की है। हालांकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इस फैली खबर को निराधर बताया है। कहा कि भारत मे ईंधन पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क समान्य रूप से कार्य कर रहे है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!