मनोज सिंह निकले राजनीति के जादूगर, डिप्टी मेयर के लिए 35 में से 33 वार्ड पार्षदों का मिला साथ और समर्थन

Palamu : वार्ड पार्षद का चुनाव लड़कर निर्विरोध जीत हासिल करने वाले मनोज सिंह सचमुच राजनीति के महान जादूगर निकले। ऐसे तो मनोज सिंह निर्विरोध वार्ड सदस्य चुने जाने के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था कि डिप्टी मेयर मनोज सिंह ही बनेंगे। इन चर्चाओं में जान तब मिला, जब शनिवार को मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने वाले 35 में से 33 वार्ड पार्षदों ने मनोज सिंह को समर्थन और साथ देने का खुला ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद अब यह पूरी तरह से साबित हो गया है कि अब मनोज सिंह को डिप्टी मेयर बनने से कोई हस्ती और शक्ति नहीं रोक पाएगा। इसके लिए मनोज सिंह ने सभी वार्ड पार्षदों का आभार जताया। डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी मनोज सिंह ने शनिवार को होटल सुमति में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन भी किया।

इस अवसर पर पार्षदों को संबोधित करते हुए मनोज सिंह ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम के विकास के नए अध्याय की शुरुआत के अवसर पर मैं अपने सभी वार्ड पार्षदों का अंतःकरण से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने निर्विरोध रूप से मुझ पर जो अभूतपूर्व विश्वास जताया है, वह मेरे राजनीतिक जीवन की केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक ऐसी ‘अमूल्य निधि’ है, जिसे मैं हमेशा अपनी पलकों पर सजाकर रखूँगा। आप सभी का यह सहयोग और विश्वास इस बात का प्रमाण है कि हम सभी मेदिनीनगर की प्रगति के लिए एकमत और एकजुट हैं।

उन्होंने पार्षदों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं आप सभी को यह वचन देता हूँ कि आपके द्वारा सौंपे गए इस उत्तरदायित्व की मर्यादा और विश्वास की रक्षा करना मेरा परम धर्म होगा। हम सभी मिलकर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में ‘विकास और विश्वास’ का एक ऐसा पारदर्शी वातावरण कायम करेंगे, जहाँ विकास की किरणें अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकें। मेरे लिए राजनीति कोई पेशा नहीं, बल्कि जन-सेवा का एक पवित्र मिशन है। हम सभी जनप्रतिनिधि एक परिवार के समान हैं और एक परिवार की भांति ही हम सामूहिकता के साथ शहर की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

मनोज सिंह ने आगे कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि विकास कार्यों में हर वार्ड पार्षद की गरिमा और सुझावों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले, ताकि भविष्य में आपको कभी भी शिकायत का कोई अवसर न मिले। विकास की इस साझा यात्रा में मुझे पूरा विश्वास है कि हम मेदिनीनगर को राज्य के मानचित्र पर एक आदर्श नगर निगम के रूप में स्थापित करेंगे। आपके इस असीम स्नेह और समर्थन के लिए मैं आजीवन आपका ऋणी रहूँगा।

मनोज सिंह ने इस यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने और मनोबल बढ़ाने के लिए बहन नीरा देवी, छोटे भाई गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह, राजू तिर्की और गौरव सिंह का विशेष रूप से हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का सहयोग ही मेरी असली शक्ति है।

ये वार्ड पार्षद रहे उपस्थित

मंजू देवी, सुनील राम, राहुल कुमार, बिंदिया देवी, नीरा देवी, आशना पाण्डेय, रीता शुक्ला, पुष्पा देवी, सोनू कुमार, रौशन मेहता, कविता देवी, अनूप सिंह, धीरेंद्र पांडेय, संजू सिंह,अमित कुमार सिंह (मिनी सिंह), नामिता कुमारी, नवीन प्रसाद, ममता कुमारी, साहेब सिंह, नीतू सिंह, मनोज सिंह, रौशन कुमार नाग, मनीषा कुमारी, अख्तरी बेगम, कमर याष्मीन, सैफुल्लाह खान, नवीन गुप्ता (लाल बाबू), रवि पासवान, मुमताज बानो, अनीश खातून, सोनी कुमारी, अर्चना देवी, दीपिका कुमारी और वार्ड 16 के प्रतिनिधि रविशंकर गुप्ता।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!