सांसद वीडी राम ने पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Palamu : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने शनिवार रात डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर बहुप्रतीक्षित अयोध्या धाम एवं लखनऊ के लिए सीधी नई ट्रेन आनंद विहार पुरुलिया एक्सप्रेस (14021/14022) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई ट्रेन के चलने से बनारस, अयोध्या एवं लखनऊ की यात्रा सुगम हो गई है।

रात 12 बजकर 8 मिनट पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर फूलों से सजी ट्रेन के आगमन होते ही लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सांसद विष्णु दयाल राम के जयकारे लगाए गए एवं ट्रेन का स्वागत किया गया।

मौके पर सांसद ने कहा कि पुरुलिया से रांची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, वाराणसी वाया अयोध्या धाम लखनऊ होते हुए आनंद विहार( दिल्ली ) तक नई ट्रेन के शुभारम्भ होने से यह पलामू एवं गढ़वा जिलों के लाखों नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। विशेष रूप से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में दर्शन के लिए अब सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

गंभीर बीमारियों को उपचार के लिए लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (पी.जी.आई.) में जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को अब लंबी दूरी के जटिल यात्रा और ट्रेन बदलने की असुविधा से मुक्ति मिलेगी और आनंद विहार (दिल्ली ) तक यात्रा के लिए भी सुविधा होगी।

उल्लेखनीय है कि पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता लम्बे समय से पलामू एवं गढ़वा के रास्ते सीधे अयोध्या धाम एवं लखनऊ तक की ट्रेन की परिचालन की मांग कर रहे थे जिसपर सांसद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं रेलवे के चेयरमेन से बात करते हुए उक्त रूट में नई ट्रेन परिचालन की मांग की थी जिस पर स्वीकृति दी गई।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरिलिया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम ऑनलाइन उद्घाटन किया। सांसद ने उक्त ट्रेन के परिचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता विभाकर नारायण पांडेय, विपिन बिहारी सिंह, उदय शुक्ला, दुर्गा जौहरी, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!