
बाजकुम में भव्य कलश यात्रा के साथ रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ, कल भंडारा व विशाल जुलूस
लातेहार: बाजकुम स्थित देवी मंडप में भव्य कलश यात्रा के साथ रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनिका विधायक हरेकृष्णा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी सहित राजेंद्र यादव, आयुष कुमार, दीपक कुमार, अखिलेश कुमार, बंटन तिवारी, अजीत कुमार, मनोज कुमार, संदीप कुमार एवं दीपू कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।आयोजन समिति के अनुसार, गुरुवार शाम को चर्चित कलाकारों द्वारा चैता कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं शुक्रवार, 27 मार्च को दिन के 12 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा शाम 4 बजे विशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो नवरंग चौक अखाड़ा पहुंचेगा, जहां झंडा सम्मेलन एवं कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा।





