श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने किया भंडारा का आयोजन

Palamu : अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा पलामू के द्वारा प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शहर थाना गेट के समीप भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इस भंडारे का उद्घाटन डॉक्टर गणेश चंद्रवंशी, छतरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी चंचला देवी और समाजसेवी विजय चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन के बाद भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारा में चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के द्वारा पूड़ी,सब्जी,बुंदिया शीतल पेयजल इत्यादि का वितरण किया गया। भंडारा का आयोजन शुक्रवार की सुबह 11 बजे से देर शाम तक किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने कहा कि हर साल श्री राम जन्म उत्सव के अवसर पर चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की ओर से भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी चंद्रवंशी भाइयों का अहम सहयोग रहता है।

मौके पर उपस्थित कोषाध्यक्ष रामनरेश चंद्रवंशी ने कहा कि भंडारा आयोजन के दौरान सभी लोग मिलजुल कर प्रसाद को तैयार करते हैं, और उसे हजारों श्रद्धालुओं में बांटने का काम करते है।

मौके पर रामनरेश चंद्रवंशी,विजय चंद्रवंशी,विनोद चंद्रवंशी,प्रेम चंद्रवंशी,राजेश चंद्रवंशी,सुधीर चंद्रवंशी,रविंद्र चंद्रवंशी,बलराम चंद्रवंशी,रूपेश चंद्रवंशी,श्याम लाल चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!