
परीक्षा फल स्वयं के आंकलन का अवसर होता है: प्राचार्य
लातेहार:पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को परीक्षाफल का प्रकाशन सह शिक्षक अभिभावक गोष्ठि का आयोजन किया गया।मौके पर संबोधित करते हुए प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परीक्षाफल स्वयं का आकलन करने का अवसर होता है।प्राचार्य ने सफल छात्र व छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।जिन छात्रों के अंक कम आये हैं।उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अंक महत्वपूर्ण नहीं है।समझना और सीखना महत्त्वपूर्ण है।कई ऐसे भी विभूति हुए हैं जिनका परीक्षाओं में अंक कम था, बावजूद इसके उन्होने सफलता हासिल की है।प्राचार्य ने एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की।उन्होने कहा कि अगर मन में दृढ़ विश्वास और लगन हो तो हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उन्होने अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह अभिभावकों को दी।कहा कि मोबाइल के अधिक प्रयोग से बच्चों में चिड़चिड़ापन आ जाता है।वे पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं।प्राचार्य श्री सिंह ने अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने एवं उनके पाठद्यक्रम व गृहकार्य पूरा करने में घर में मदद करने की बात कही।कहा कि ऐसा करने से बच्चों में माता पिता के प्रति न सिर्फ आदर व आत्मयिता का भाव वरन उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।परीक्षाफल प्रकाशन के दौरान छात्र व छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।






