हुसैनाबाद : बचपन प्ले स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

आर्ट एंड क्राफ्ट रूम का उद्धघाटन हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (IPS) मोहम्मद याकूब ने दीप प्रज्ज्वलित और फीता काट कर किया

Palamu : बचपन प्ले स्कूल में पहला वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (IPS) मोहम्मद याकूब उपस्थित रहे,जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उनके आगमन से पूरे आयोजन में विशेष गरिमा और उत्साह का माहौल बन गया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आर्ट एंड क्राफ्ट रूम का उद्घाटन किया गया। साथ ही कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई की औपचारिक शुरुआत भी की गई,जो विद्यालय के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि याकूब सर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियां जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत, नृत्य आदि अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाने में सहायक होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की प्राचार्या रेखा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बचपन प्ले स्कूल पिछले 22 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को एक सुरक्षित,स्नेहपूर्ण और घर जैसा वातावरण देना है, जहां वे बिना किसी डर के सीख सकें और आगे बढ़ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कक्षा 1 से 5 तक की नई शुरुआत में भी वही समर्पण, अनुशासन और गुणवत्ता बनाए रखी जाएगी, जिसके लिए विद्यालय जाना जाता है।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को देखकर अभिभावक और अतिथि अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने विद्यालय की सराहना की।इसके अलावा, कार्यक्रम में बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा।

पूरे आयोजन का संचालन बहुत ही व्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिससे कार्यक्रम की सफलता और भी बढ़ गई।
अंत में, यह पहला वार्षिकोत्सव न केवल एक सफल आयोजन रहा, बल्कि विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम भी साबित हुआ।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!