Kodarma के डोमचांच में नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Ranchi : जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत बगड़ो गांव में मंगलवार की देर शाम एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान चांदनी कुमारी (पिता बैद्यनाथ राणा) के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार घटना के समय घर के अन्य परिजन उनके रिश्ते में होने वाले एक शादी समारोह को लेकर खरीदारी करने बाजार गए हुए थे। परिजन जब बाजार से वापस घर लौटे तो छत पर चढ़ने के बाद देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने पर छात्रा फंदे के सहारे छत से झूलती हुई मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चांदनी की मां मंजू देवी ने बताया कि चांदनी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर घटना से एक दिन पूर्व उक्त लड़के के परिजन इनके घर आए और लड़की को डांट फटकार लगाने लगे। वहीं लड़की से भविष्य में उनके बेटे से कभी भी कोई संपर्क ना रखने की बात कही। गांव लोगों ने इन्हें बताया कि मंगलवार को जब ये लोग बाजार गए हुए थे, इसी बीच उक्त लड़के के परिजन इसके घर आए और चांदनी की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। आवेदन मिलने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!