पत्नी से झगड़ा कर 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Palamu : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी गिरवर भुइयां के पुत्र कुलदीप भुइयां उम्र 25 वर्ष बुधवार की सुबह अपनी पत्नी से झगड़ा कर मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

घटना के बाद परिजनों के द्वारा कुलदीप भुइयां को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।




