रामनवमी पूजा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर महावीर नव युवक दल जेनरल के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने किया प्रेस वार्ता
Palamu : महावीर नव युवक दल जेनरल के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने रामनवमी पूजा शांति पूर्ण संपन्न होने पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
मौके पर उपस्थित महावीर नवयुवक दल के जेनरल अध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि रामनवमी पूजा को सफल बनाने में जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,जनता और हमारे नायुवक दल के पदाधिकारी का अहम भूमिका रहा है।जिसके कारण हमारे शहर में रामनवमी पूजा सफल हो पाया है।

उन्होंने कहा कि हमारा शहर इसलिए पूरा झारखंड में चर्चा का विषय बना रहता है क्योंकि यहां के हर एक हिंदू मुस्लिम भाई एक दूसरे के साथ मिलकर शांतिपूर्वक प्रत्येक त्यौहार को मानते हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी पूजा के दौरान प्रत्येक सामाजिक संगठनों के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया था।वह भी धन्यवाद के पात्र है।उन्होंने कहा कि जितने भी रथ प्रेमी थे जिन्होंने रथ का निर्माण किया था उन्हें भी महावीर ने विभाग दल के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।
राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने कहा कि अगले बार इससे भी बेहतर रामनवमी पूजा महोत्सव काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।मौके पर महावीर नवयुवक दल जेनरल के महामंत्री मनोहर कुमार लाली,कोषाध्यक्ष किशोर सिन्हा,नवीन तिवारी,मीडिया प्रभारी आकाश कुमार,रिंकू चंद्रवंशी सहित अन्य गन्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।



