Noudiha Bazar: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.  भीम राव अंबेडकर जयंती पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

Palamu: भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के 135 वीं जयंती बड़े धूमधाम से 14 अप्रैल को हर वर्ष पूरे भारत में मनाई जाती है। पूरे भारत वर्ष में जय भीम के उदघोष से गूंज उठता है। इनकी जन्मोत्सव मनाने को लेकर नौडीहा बाजार प्रखंड के न्यू प्राथमिक विद्यालय धोबनी के प्रांगण में सेवा निवृत शिक्षक जुदागिर राम की अध्यक्षता में डॉ भीम राव अंबेडकर विचार मंच की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के क्रम डॉ भीम राव अंबेडकर विचार मंच को भंग करते हुए नए पदाधिकारियों का चुनाव चुनाव करने का काफी विचार विमर्श किया गया। काफी मंथन के बाद पुनः अध्यक्ष नौडीहा बाजार प्रखंड के वर्तमान जिप सदस्य सुदामा पासवान को बनाया गया। उपाध्यक्ष सरईडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनंजय प्रसाद गुप्ता, आलोक यादव, कृष्णा कुमार रवि , सचिव बसंत चंद्रवंशी,उप सचिव रामबाबू ,कोषाध्यक्ष अजय कुमार ,उप कोषाध्यक्ष पंकज कुमार और रविकांत कुमार को बनाया गया। डॉ भीम राव अंबेडकर विचार मंच के संयोजक अवकाश प्राप्त शिक्षक जगदीप कुमार राम ,उप संयोजक मुखिया जितेंद्र कुमार ,मुख्य संरक्षक सेवा निवृत शिक्षक जुदागिर राम एवं संरक्षक अनुज कुमार को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुदामा पासवान ने सभा के संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भव्य तरीके से प्रखंड स्तरीय शोभा यात्रा निकाली जाएगी और भव्य रूपरेखा देने के नव निर्वाचित तमाम पदाधिकारियों को अपने जिम्मेवारी के साथ तत्पर रह कर कार्य करना होगा। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की विचार धारा आज भी प्रेरणाकुंज है।

इस शोभा यात्रा के जरिए प्रखंड के हर कोने कोने में उनकी विचार धाराओं का संदेश को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिक व युवा साथी से इस गौरवशाली कार्यक्रम में चढ़ बढ़ कर हिस्सा लेने के लिए अपील किया है। उन्होंने अबकी बार कम से कम शोभा यात्रा में ड्रेस कोड में आने के लिए आग्रह किया और शोभा यात्रा में कोई भी आम जनमानस और सक्रिय सदस्य शराब के सेवन नहीं करेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!