एसवीएम में मंत्रोच्चार से अग्निहोत्र कार्यक्रम हुआ संपन्न

लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में वंदना सह अग्निहोत्र कार्यक्रम मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण हुआ।जिसमें अरुण कक्षा के भैया आर्यन कुमार के अभिभावक वृंद अरविंद कुमार ,नीरू कुमारी ,पूनम देवी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अभिभावक वृंद ने कहा कि यह विद्यालय प्रबंधन की एक बहुत अच्छी पहल है, जो भैया बहनों को शिक्षा के साथ अपने संस्कारों से भी जोड़कर रखता है।शिशु वाटिका की 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं में से आज रंगमंच की व्यवस्था शिशु वाटिका में की गई थी। इसके अंतर्गत वाटिका खंड के छोटे बच्चों को हस्त पपेट तथा कठपुतलियों के माध्यम से कहानी का सजीव चित्रण करके दिखाया गया।इस व्यवस्था के अंतर्गत आज शिशु सभा में बच्चों को बंदर और मगरमच्छ की कहानी सुनाई गई । साथ ही कठपुतलियों के नृत्य से छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे अभिभूत नजर आ रहे थे।
इसके माध्यम से अपनी प्राचीन कठपुतली परंपरा को भी स्मरण किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी जी ने बताया कि विद्या भारती के द्वारा निर्देशित शिशु वाटिका के 12 शैक्षिक आयामों में से एक महत्वपूर्ण आयाम रंगमंच है।रंगमंच के माध्यम से बच्चे चीजों को समझते हैं उनका इससे मनोरंजन भी होता है साथ ही विषय वस्तु की स्पष्ट छाप बच्चों के मन मस्तिष्क पर पड़ती है और बच्चों का सकारात्मक विकास होता है।इस अवसर पर शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी,नीलम अम्बषटा ,पूनम गुप्ता, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी,रूबी कुमारी सहित शिशु वाटिका की सभी दीदी जी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!