लातेहार : डैम में डूबने से दो की मौत, नहाने के दौरान हुई घटना

Latehar : जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया डैम में डूबने से आदिम जनजाति समुदाय के दो युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज परहिया (30) तथा विशाल परहिया (20) के रूप में हुई है। दोनों छिपादोहर के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को दोनों डैम में नहाने गए थे। परंतु नहाने के दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी गहरे पानी में चल गया और दोनों डूब गए। रविवार को स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से दोनों युवकों के शव को डैम से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया ।

थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने बताया कि दोनों एक साथ नहाने के लिए गम्हरिया डैम में गए थे। नहाने के क्रम में डूबने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!