BJP : पश्चिम बंगाल चुनाव में झारखंड से भाजपा के स्टार प्रचारक बने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा

New Delhi : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सौंप दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा भी स्टार प्रचारक में शामिल है।

स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नबीन, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा,धर्मेंद्र प्रधान, मिथुन चक्रवर्ती, लिएंडर एड्रियन पेस, हिमंत बिस्वा सरमा, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता, देवेंद्र फडणवीस, मोहन चरण मांझी, माणिक साहा, शिवराज सिंह चौहान, अश्विनी वैष्णव, स्मृति इरानी, हेमा मालिनी, कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, सम्राट चौधरी, मनोज तिवारी, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, मंगल पांडे, अमित मालवीय, समिक भट्टाचार्य, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, डॉ. सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, राजू बिस्ता, डॉ. जयंत कुमार रॉय, मनोज टिग्गा, बिजन गोस्वामी का नाम प्रमुख है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए दो फेज में वोटिंग होगी। पहले फेज में 23 अप्रैल को और दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी सीटों के लिए मतगणना 4 मई को होगी।राज्य में लगभग 6.45 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनके लिए 80,719 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुकाबला मुख्य रूप से सत्ताधारी TMC और BJP के बीच है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!