नौडीहा  बाजार का C.O और ड्राइवर सड़क दुर्घटना में घायल

Palamu : नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह और उनका ड्राइवर सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अंचल अधिकारी अपने ड्राइवर के साथ अंचल कार्यालय जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक टेलर वाहन से उनकी वाहन की टक्कर हो गई।जिसमें अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों घायल को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया।

इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद नदीहा बाजार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है और आगे के कानूनी में प्रक्रिया में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!