Gadhwa : 2 बाइक की टक्कर में महिला की मौत, 3 घायल

Ranchi : थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन स्थित पाल्हे कला गांव के ओवरब्रिज के पास रविवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतका की पहचान 25 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पूजा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है।

दुर्घटना में घायल श्रवण कुमार कुशवाहा ने बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा कुमारी का इलाज कराकर जंगीपुर से गढ़वा लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी बाइक काफी तेज गति में थी और कई लोगों को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह श्रवण कुमार की बाइक से जा टकराई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मृतका के घर में घटना के बाद कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पाल्हे कला ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!