10 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी युवा संगठन पलामू हेमंत सरकार के खिलाफ करेगा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

Palamu : झारखंड की युवा–छात्र विरोधी हेमंत सरकार द्वारा जेटेट नियमावली में पलामू जिला की भाषा सूची में हिंदी,मगही,भोजपुरी शामिल नहीं करने से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों छात्र बेबस और लाचार हो गए हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा,पलामू के द्वारा JTET में स्थानीय भाषा को शामिल नहीं करने पर आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी
युवा संगठन पलामू के जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी पलामू जिला के प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,माननीय जनप्रतिनिधिगण, पूर्व के जनप्रतिनिधिगण,जिला पदाधिकारी,मंच मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,मंडल अध्यक्ष ,मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चा के जिले के पदाधिकारी,सभी मोर्चा मंडल के अध्यक्ष व पदाधिकारी नेता से आग्रह किया है कि आप सुनिश्चित स्थान पर ससमय पहुंच कर पलामू के युवाओं के हक की लड़ाई में अपनी सहभागिता दें।

स्थान : संस्कृत विद्यालय भारत माता चौक (साहित्य समाज चौक) मार्ग पर एकत्रित होकर छ: मुहान चौक, मेदनीनगर,पलामू

दिनांक : 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)

समय : 10:30 बजे दिन में

संपर्क न : 7004308910

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!