गजना महोत्सव में ज़िप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ‘टुटू सिंह’ को किया गया सम्मानित

Amitesh Ranjan Upadhyay

Palamu : गजना धाम में आयोजित दो दिवसीय भव्य महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पलामू ज़िला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ‘टुटू सिंह’ को स्मृति-चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आलोक कुमार सिंह ‘टुटू सिंह’ ने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करते हैं।

महोत्सव में उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत और सम्मान किया। गजना महोत्सव न सिर्फ़ सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि यह क्षेत्र की पहचान और एकता का प्रतीक भी बनता जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!