हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय पर 5 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने दिया जोरदार धरना

हुसैनाबाद : स्थानीय अनुमंडल कार्यालय परिसर में पतरा खुर्द पंचायत अंतर्गत खड़ारपर गांव के सैकड़ों लोगों ने 5 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंचल अधिकारी पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। धरना का नेतृत्व मनदीप राम ने किया, जबकि संचालन मोती कुमार ने संभाला। कार्यक्रम की शुरुआत आशीष सक्सेना के संबोधन और मिशन गीत से हुई, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बन गया।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती समेत शेर अली और मुन्ना कुमार देव ने मांगों को जायज बताते हुए प्रशासन से सकारात्मक पहल की अपील की।

इस दौरान शिवलाल राम, आरजू खान, बाबर अंसारी, अमन भारती सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उनकी मुख्य मांग में गैरमजरुआ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की है।

सीओ पंकज कुमार ने कहा कि अंचल से संबंधित उनकी मांगों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!