हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेला का उद्घाटन

मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक एकता का केंद्र हैं ऐसे आयोजन : नगर अध्यक्ष

हुसैनाबाद : पलामू जिला के हुसैनाबाद शहर के जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग के खादी भंडार के समीप व्हाइट हाउस डिज्नीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष अजय भारती, बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेर अली,भाजपा नेता प्रेमतोष कुमार सिंह,मधुलता रानी आदि ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित लोंगो को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्री भारती ने कहा की मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है कि हमारे शहर में इस भव्य डिज्नीलैंड मेले का आयोजन किया गया है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में मनोरंजन के ऐसे अवसर बहुत जरूरी हैं, जो परिवार को एक सूत्र में पिरोते हैं।यह मेला केवल झूलों और दुकानों का समूह नहीं है, बल्कि यह हमारी सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मेलजोल का प्रतीक है।मैं आयोजकों को विशेष रूप से बधाई देता हूँ कि उन्होंने छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए मनोरंजन के बेहतरीन साधन उपलब्ध कराए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों अपील किया कि मेले का आनंद लेते समय स्वच्छता का ध्यान रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

हमारा प्रयास है कि हमारा शहर हर क्षेत्र में प्रगति करे और ऐसे आयोजन यहाँ की रौनक को और बढ़ाते रहें।मेले के प्रो0 दीपांशु कश्यप ने बताया कि मेले में इस बार कोलंबस, ब्रेक डांस, जायंट व्हील (बड़ा झूला), टोरा-टोरा और बच्चों के लिए ड्रैगन ट्रेन व मिकी माउस मुख्य आकर्षण हैं।साथ ही मेले के एक हिस्से में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है, जहाँ फर्नीचर और घरेलू सजावट के सामान उपलब्ध हैं।नगर अध्यक्ष व उपस्थित लोंगो ने मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।मेले में पार्किंग और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि आने वाले दर्शकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।मौके पर राजेश कर्ण,डॉ0 आफताब आलम,मनीष कश्यप समेत कई लोग मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!