भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर मोंगर में जनसभा का हुआ आयोजन,कई योजनाओं की दी गई जानकारी

लातेहार: विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोंगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर “ग्राम चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना तथा समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना था।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव एवं “मन की बात” के संयोजक ध्रुव कुमार पांडे शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने की।मुख्य अतिथि राजधानी प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है।जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि पात्र लाभुक इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय संबोधन में पिंटू कुमार रजक ने कहा कि यह अभियान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर मंडल मंत्री संजय सिंह, वार्ड सदस्य कुमार प्रसाद, राजेश मोची, चंदन प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद, आलोक कुमार अकेला, जगनारायण कुमार अकेला, महादेव राम, बुधन भुईयां, राम निरंजन सिंह, लक्ष्मण राम, वीरेंद्र प्रसाद, शिवचरण सिंह, शिव शंकर सिंह, शंकर सिंह, रेखा देवी, चांदनी देवी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!