2 शूटर गिरफ्तार, 2 देशी पिस्तौल और 9 एमएम की तीन जिंदा गोली रामगढ़ पुलिस ने किया बरामद

Ranchi : रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। राहुल दुबे गैंग के बाद पांडे गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। व्यवसायियों को पांडे गिरोह के नाम पर धमकाने वाले और लेवी वसूली करने वाले दो शूटर को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांडे गिरोह के शूटर रामगढ़ शहर के कैंटोनमेंट स्टाफ क्वार्टर निवासी बादल कुमार, पिता गुड्डू राम और पतरातू थाना क्षेत्र के पीटीपीएस हेसला निवासी सोनू नंदी पिता स्वर्गीय मनोरंजन नंदी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो देशी पिस्तौल, 9 एमएम की तीन जिंदा गोली, एक पल्सर मोटरसाइकिल और दो एंड्राइड मोबाइल जप्त किया गया है।

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए अपराधी

रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा रोड में पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग कर रही थी। एसपी ने बताया कि इसी दौरान रात लगभग 2:30 बजे बड़का चुम्मा जाने वाली सड़क के चौराहे पर एक पल्सर बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने भागने की कोशिश की। उन दोनों को पुलिस ने पकड़ा। जब उनकी तलाशी दी गई तो दोनों के पास 9 एमएम का पिस्तौल और तीन गोली मिली। उन लोगों ने बताया कि वे पांडे गिरोह के लिए काम करते हैं।

पांडे गिरोह के लिए वसूलते हैं लेवी

बादल और सोनू नंदी ने पूछताछ के दौरान यह बताया कि वे लोग पांडे गिरोह के लिए लेवी वसूली का काम करते हैं। वे ठेकेदारों, व्यापारियों, डीओ होल्डर को पहले धमकी देते हैं और रंगदारी मांगते हैं। अगर रंगदारी नहीं मिली तो पिस्तौल का भय दिखाकर वसूली करते हैं। वे लोग गोलीबारी करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इसी फिराक में वे दोनों निकले थे और पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना सफल नहीं हो पाई।

एंटी क्राइम चेकिंग में यह अधिकारी थे शामिल

इस एंटी क्राइम चेकिंग में डीएसपी मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, सब इंस्पेक्टर रोशन बाड़ा, सुमंत कुमार राय, दीपक रजक, मनीष कुमार सिंह, बीरबल हेंब्रम, मंजेश कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!