सीबीएसई 10वीं के परिणाम में संत मरियम स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आर्यन अग्रवाल टॉपर

Palamu : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में संत मरियम स्कूल ने शानदार सफलता हासिल किया है। विद्यालय का कुल परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा।

इस वर्ष विद्यालय से कुल 364 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से अधिकांश छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

परिणाम में आर्यन अग्रवाल ने 93.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं असगर अंसारी 92.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर रौनक कुमार एवं विकास कुमार यादव ने संयुक्त रूप से 91.4% अंक प्राप्त किया।

विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में विद्यालय और भी ऊंचाइयों को छुएगा।

विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया और शिक्षकों ने भी छात्रों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!