गढ़वा : प्रेमी हुआ नाराज, जान देने की दी धमकी,चढ़ गया मोबाइल टावर पर

Gadhwa : जिले में शनिवार को एक युवक अपनी प्रेमिका कर दूसरे युवक से शादी तय होने के बाद 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वहां से वो जान देने की धमकी देने लगा। मामला रंका थाना क्षेत्र के खपरो मानपुर गांव की है।दरअसल, खपरो गांव के असदुल्ला अंसारी का मानपुर की एक लड़की से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी, तो इससे नाराज होकर असदुल्ला मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा।

असदुल्ला के पिता खुर्शीद अंसारी ने बताया कि लड़की भी उन्हीं के समुदाय की है। एक सप्ताह पहले रंका थाना में दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हुआ था, जिसमें प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराने पर सहमति बनी थी। हालांकि, लड़की के घरवालों ने बाद में उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी।

सूचना मिलने पर रंका पुलिस मौके पर पहुंची और असदुल्ला अंसारी को टावर से नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिस पदाधिकारी अभिजीत गौतम ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है।

उन्होंने पुष्टि की कि दोनों परिवारों में शादी की सहमति बनी थी, लेकिन किसी कारणवश बात बिगड़ गई और लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!