
सुआ कौड़िया : बुलेट पर सवार अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव में बुलेट बाइक पर सवार दो अपराधियों ने इनू सिंह नामक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद युवक खतरे से बाहर है।

इस संबंध में सदर थाना प्रभारी लालजी कुमार ने बताया कि उन्हें भी इस घटना की जानकारी मिली है। युवक की हाथ में गोली लगी है। युवक खतरे से बाहर है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानून प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही इस घटना के बाद से क्षेत्र में दशरथ का माहौल बना हुआ है।




