मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज ने रचा इतिहास, जैक 12वीं में रिकॉर्ड रिजल्ट, इंटर साइंस और कॉमर्स में सभी बच्चों का आया फर्स्ट क्लास

मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज का जलवा बरकरार

Palamu : मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज ने एक बार फिर शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए जैक 12वीं बोर्ड परीक्षा में रिकॉर्डतोड़ परिणाम हासिल किया है। विज्ञान, कला एवं वाणिज्य, तीनों संकायों में कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल कॉलेज बल्कि पूरे पलामू जिले का नाम रोशन किया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कॉलेज से कई टॉपर विद्यार्थियों ने सफलता की नई इबारत लिखी है।कॉलेज का परिणाम इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक रहा।

विशेष रूप से विज्ञान संकाय के सभी विद्यार्थियों का प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होना, अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया कि मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सपनों को मंजिल तक पहुंचाने वाला एक सशक्त मंच बन चुका है। कॉलेज के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने भी लगातार अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में स्थान प्राप्त किया है। यहां से पढ़कर निकले कई छात्र-छात्राएं IIT, NEET, मेडिकल, इंजीनियरिंग, NDA तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने लक्ष्य तक पहुंच चुके हैं। यही कारण है कि यह कॉलेज आज पलामू ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनता जा रहा है।

विज्ञान संकाय के टॉपर्स

आयुष कुमार 459 अंक, अलका कुमारी 455 अंक, अक्षय कुमार 450 अंक, जूही कुमारी 440 अंक, सिंपली दुबे 433 अंक प्राप्त किए।


वाणिज्य संकाय से टॉपर्स
आयुष रंजन तिवारी 377 अंक, निशा कुमारी 341अंक प्राप्त किए।

कला संकाय के टॉपर्स

नितिन कुमार राय 388 अंक, निवेदिता कुमारी 357 अंक प्राप्त किए।

प्राचार्या डॉ. श्वेता कुमारी ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. श्वेता कुमारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक लाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में सफल एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी निरंतर मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी।

कॉलेज का हर छात्र अपने सपनों को साकार करने की क्षमता रखता है :आईआईटी गुरु

कॉलेज के निदेशक पलामू के आईआईटी गुरु से मशहूर इंजीनियर विनय मेहता ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का हर छात्र अपने सपनों को साकार करने की क्षमता रखता है और संस्थान विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में यह कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में कॉलेज परिसर में भव्य मेडल, प्रमाण पत्र एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां टॉपर्स एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को आगे भी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहने तथा भविष्य में IIT, NEET, मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सफलता की गारंटी का नाम है : मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज

मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज की यह ऐतिहासिक सफलता यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन,अनुशासन एवं मेहनत के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। आज यह संस्थान हजारों विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ श्वेता कुमारी, उपप्राचार्या श्रीमती पूनम पांडे, सभी शिक्षक एवं कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!