
पेड़ से गिरकर 10 वर्षीय बच्चा घायल, हालत गंभीर
Palamu : पेड़ से गिरकर एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चा की पहचान लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के चिंगरू गांव निवासी नागेंद्र परहिया के पुत्र राजेश परहिया उम्र 10 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम राजेश परहिया कुछ बच्चों के साथ अपने गांव में पियार के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहा था।इसी दौरान पेड़ से पैर फिसलने के कारण वह पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद वहां पर मौजूद बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और राजेश परहिया को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।



