
एसवीएम में संस्कृति दर्शन का आयोजन, नन्हे बच्चों ने किया मां दुर्गा मंदिर दर्शन
Latehar : विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों में से एक ‘नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा’ के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर में संस्कृति दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के तहत विद्यालय के प्ले स्कूल शिशु वाटिका की कक्षा अरुण के नन्हे बच्चों को लातेहार शहर स्थित प्राचीन दुर्गाबाडी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन कराए गए। इस दौरान बच्चों को मां दुर्गा तथा उनके शस्त्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।साथ ही मंदिर के पुरोहित के माध्यम से बच्चों को सामान्य पूजन-विधि एवं अभिवादन की प्रक्रियाओं से भी परिचित कराया गया।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा अरुण की मातृ आचार्य शिल्पा कुमारी सहित महिला एवं पुरुष कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




