
कारवान-ए-हयात अकादमी में मेधावी छात्राएं सम्मानित
लातेहार:इचाक कारवान-ए-हयात अकादमी में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, नैतिक शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण पर विस्तार से चर्चा हुई। त्रैमासिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने “सुब्हानअल्लाह” की सदाओं और दुआओं से बच्चियों का उत्साहवर्धन किया।मुख्य वक्ता जनाब कारी मोहम्मद बरकतुल्लाह रिज़वी ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर इंसान और सभ्य समाज निर्माण की बुनियाद है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त भूमिका को बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।वरिष्ठ शिक्षक जनाब नसीम ने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और संघर्ष का संदेश देते हुए नियमित अध्ययन पर जोर दिया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने अकादमी के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा की सराहना की।अंत में हाफिज मेराजुल हक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ।





