
धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Latehar :महुआडांड़ थाना कांड संख्या- 26/26, दिनांक 23 मई 2026, धारा 316(2)/318(4) बीएनएस के तहत दर्ज 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी एवं गबन मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी राजेश कुमार उर्फ राजेश कुमार रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार उर्फ राजेश कुमार रजक, पिता किशुन रजक, मूल निवासी ग्राम जोराडार, थाना एवं जिला गुमला तथा वर्तमान पता एतवार बाजार, थाना रातु, जिला रांची का रहने वाला बताया गया है।मामले की पीड़िता रोसकिरण केरकेट्टा, पति प्रदीप टोप्पो, निवासी अंबवाटोली, थाना महुआडांड़, जिला लातेहार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि आरोपी द्वारा लगभग 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी एवं गबन किया गया।महुआडांड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।





