बिहार के प्राइवेट अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत

Patna : बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के एक प्राइवेट अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने 4 मौतों की ही पुष्टि की है। इस अग्निकांड में 15 से ज्यादा लोग जख्मी हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रसाद अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया. माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और सर्च ऑपरेशन में दमकल विभाग की टीमें जुटी हैं. स्थानीय पुलिस से लेकर जिला प्रशासन के लोग वहां मौजूद हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!