ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप के तहत छात्रों ने किया नवाचार संबंधी सर्वेक्षण

Latehar : झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना के तहत बुधवार को हेंठ पोचरा गांव में छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नवाचार एवं स्थानीय खोजों से संबंधित जानकारी एकत्रित करने का कार्य किया।अनुप्रिया कुमारी के नेतृत्व में नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी एवं रानी कुमारी ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों और अनुभवी ग्रामीणों से संवाद कर पारंपरिक ज्ञान, नवाचार एवं स्थानीय स्तर पर विकसित तकनीकों की जानकारी जुटाई।इस अवसर पर बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार के मेंटर नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि इंटर्नशिप से जुड़े छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना स्थानीय नवाचारों को पहचान देने और युवाओं को शोध एवं सामाजिक कार्यों से जोड़ने का बेहतर माध्यम है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!