बीएस कॉलेज में नशा मुक्ति शपथ व गाजर घास उन्मूलन अभियान का शुभारंभ

Latehar : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, बनवारी शाहू महाविद्यालय, झारखंड के तत्वावधान में बुधवार को बनवारी साहु महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम एवं गाजर घास उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के तहत 17 जून 2026 से नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि “नशा मुक्ति ही स्वस्थ और सफल जीवन का आधार है। नशे का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है, इसलिए सभी को इससे दूर रहना चाहिए।”

इसी अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत गाजर घास उन्मूलन अभियान का भी शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी, कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद तथा छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर गाजर घास हटाने का कार्य किया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ परिसर का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!