
मेदिनीनगर में फायरिंग, अज्ञात अपराधियों ने ठेकेदार संजय तिवारी को मारी गोली, हालत गंभीर
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा निवासी ठेकेदार संजय तिवारी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार संजय तिवारी रेडमा मंदिर में पूजा कर रहे थे। मंदिर से पूजा करके जब बाहर निकल रहे थे तो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें सीने में गोली मार दी। जिसमें संजय तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल संजय तिवारी को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




