
ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान के साथ युवक ने की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : मेदिनीनगर शहर में ट्रैफिक पुलिस के जवान के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे स्कॉर्पियो पर सवार लोग डालटेनगंज से पांकी की ओर तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच रेड़मा चौक के पास जाम की समस्या को देखते हुए एक ट्रैफिक पुलिस के जवान ने स्कॉर्पियो को रोकवाने का प्रयास किया। परंतु स्कॉर्पियो तेज गति से आगे बढ़कर रुकी।इसके बाद स्कॉर्पियो पर सवार युवक बाहर निकले जिसमें से एक युवक नीरज विश्वकर्मा जो की गढ़वा जिले के तीलदाग गांव का रहने वाला है।

उसने ट्रैफिक पुलिस के एक जवान पर हांथ चला दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसके बाद ड्यूटी में तैनात एएसआई संजय तिग्गा के द्वारा इस घटना की जानकारी ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे को दिया गया। जानकारी मिलते ही ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे रेड़मा ट्रैफिक पोस्ट पर पहुंचकर युवक नीरज विश्वकर्मा को पकड़कर थाने ले गए।थाना में भुक्तभोगी पुलिस जवान के द्वारा आवेदन दे दिया गया है।
वहीं आवेदन मिलने के बाद युवक पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



