लकड़ी चुनने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने महिला को पीटकर किया घायल

Palamu : पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी गांव निवासी सुनील पासवान की पत्नी सुशीला देवी उम्र 45 वर्ष को मंगलवार की सुबह लकड़ी चुनने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना के बारे में घायल के पति सुनील पासवान ने बताया कि गांव में पेड़ काटा जा रहा था। जिसमें गांव के लोग लकड़ी चुन रहे थे।इसी बीच लकड़ी चुनने को लेकर सुशीला देवी का गांव के ही ग्रामीण ग्रामीण अजीत पासवान, उषा देवी,आरती कुमारी से उनका झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बीच इन सभी ग्रामीणों ने सुशीला देवी को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद परिजनों के द्वारा सुशीला देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!