कोयल पुल के पास दर्दनाक हादसा: अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आए पुलिस जवान की हालत गंभीर

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल पुल के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि वे किसी कार्य से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती में तैनात एसआई बाल कृष्णा मौके पर पहुंचे और घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बावजूद जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।वही घटना के बाद पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर एवं उसके चालक की पहचान करने में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!