
बिजली करंट की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक घायल, इलाज के बाद खतरे से बाहर
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी एकराम हुसैन के पुत्र एनाम खान उम्र 30 वर्ष सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि एनाम खान का चैनपुर में मोबाइल का दुकान है। सोमवार की सुबह एनाम खान अपने दुकान पर थे।इस दौरान वह अपना मोबाइल का चार्जर बिजली बोर्ड में लगा रहे थे।इसी दौरान बिजली करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद स्थानीय दुकानदारों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल एनाम खान का इलाज करवा रहे है।



